पिहोवा। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने विकास गर्ग को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया है, जिससे पूरे अग्रवाल समाज में खुशी की लहर है। इससे पहले विकास गर्ग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री भी हैं और दोनों ही पदों पर रहकर समाज और व्यापारियों की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
विकास गर्ग ने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है,वह उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। सदैव प्रयास रहेगा कि अग्रवाल समाज के हर सदस्य की आवाज़ संगठन तक पहुंचे और समाज के विकास के लिए ठोस पहल की जाए। व्यापारिक समुदाय के हितों की सुरक्षा और उनके मुद्दों को भी मजबूती से उठाया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय चैयरमेन प्रदीप मित्तल ने विकास गर्ग को बधाई दी।