फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तीज उत्सव के बाद मार्गों पर लौटीं बसें, यात्रियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीईटी में लगाई थी रोडवेज की 80 बसें, इसके बाद तीज उत्सव में अंबाला भेजी थी 15 बसें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सीईटी के बाद रोडवेज बसोंं को तीज उत्सव के लिए अंबाला भेजा गया था। जहां से बसें देर रात डिपो में लौटीं जिसके बाद उन्हें निर्धारित रूट पर चलाया गया। जिससे यात्रियों को राहत मिली है। रोडवेज की 80 बसों को सीईटी के लिए अभ्यर्थियों को उनके निर्धारित केंद्र पर पहुंचाने के लिए लगाया गया था। इसके बाद सोमवार को 15 बसों को तीज उत्सव के लिए अंबाला भेजा गया था जिसमें लोकल और अन्य रूट की बसों को शामिल किया गया था। यात्रियों को तीन दिन रूटों पर बसें न होने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यात्री जितेंद्र, सुरेश और धीरज ने बताया कि वह रोडवेज बसों के माध्यम से ही आना-जाना करते हैं। तीन दिनों से बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। मंगलवार को रोडवेज बसों के निर्धारित रूट पर चलने से उन्हें राहत मिली है। उन्हें तीन दिनों तक अन्य वाहनों पर सवार होकर अपने गंतव्य पर पहुंचना पड़ा है। उन्होंने समस्या को दूर करने के लिए रोडवेज अधिकारियों से गुहार लगाई है। रोडवेज डिपो महाप्रबंधक विक्रम कंबोज ने बताया कि सीईटी से बसों के लौटने के बाद तीज उत्सव के लिए बसों को अंबाला भेजा गया। जहां से बसें देर रात डिपो में पहुंचीं। जिन्हें सुबह निर्धारित रूटों पर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें