फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर में बस यात्रा होगी सुगम, मिलेंगी पांच ई-बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में पांच ई-बसों को यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाने के लिए चलाया गया है। अन्य रूटों पर यात्रियों की परेशानी को देखते हुए इसी सप्ताह पांच और ई-बसों को शहर के विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। इनके इसी सप्ताह आने की संभावना है। इसके साथ ही साथ ही पुराने बस स्टैंड पर चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद 45 ई-बसोंं को शहर के विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। इस कार्य में करीब एक माह का वक्त लगेगा।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो पानीपत के महाप्रबंधक विक्रम कंबोज ने बताया कि शहर में फिलहाल पांच ई-बसों को नए बस स्टैंड से टोल टैक्स तक चलाया जा रहा है। पांच ई-बसों के इसी सप्ताह में पानीपत आने की संभावना है। चार्जिंग स्टेशन का कार्य पूरा होने पर 45 ई-बसों को भी शहर में विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। लगभग एक महीने में चार्जिंग स्टेशन का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें