फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कटरा के लिए बस रद्द, उत्तराखंड और हिमाचल की बसों के रूट किए डायवर्ट

Fri, 29 Aug 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
सामान्य बस संस्थान में खड़ी बसें। संवाद 
विज्ञापन

विज्ञापन
-भारी बारिश और भूस्खलन के चलते रोडवेज ने लिया फैसला
-पहाड़ों में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बसों का संचालन हो रहा प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। पहाड़ों में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। रोडवेज ने कटरा के लिए जाने वाली बसों को रद्द कर दिया है। ये बस पंजाब के पठानकोट तक ही जा पा रही हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हो रही हैं। वहीं भारी बारिश और भूस्खलन के कारण उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न शहरोंं में जाने वाली बसों के रूट डायवर्ट कर दिए हैं। इन बसोंं को पहले उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर से भेजा जाता था। अब बसों को मेरठ से उत्तराखंड भेजा जा रहा है।
पानीपत डिपो से हर रोज दो बस कटरा और करीब 20 बस उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के शहरों में जाती हैं। इन रूटों पर रोडवेज काे अच्छा राजस्व मिलता है। माता वैष्णो देवी कटरा के साथ हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के रूटों पर बसाें की मांग लगातार बढ़ रही थी। पहाड़ों में बारिश के बाद भूस्खलन के कारण कटरा जाने वाली बसों को पंजाब के पठानकोट तक भेजा जा रहा है। चालक दल को इसमें भी परिस्थिति के अनुसार बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं। इसी तरह उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की बसों के लिए सावधानी बरतने की बात कही है। यात्री दिनेश, राघव और सुरेश ने बताया कि वह कटरा जाने के लिए नए बस स्टैंड पर पहुंचे लेकिन सीधी बस नहीं मिल पाई। पठानकोट तक बस होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने समस्या को लेकर रोडवेज अधिकारियों से समाधान की गुहार लगाई है। जिससे अन्य यात्रियों को इस समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अलर्ट जारी है। जिससे दिए गए दिशा-निर्देश के अनुसार ही बसोंं को भेजा है। उत्तराखंड जाने वाली बसोंं के रूट को डायवर्ट किया है। कटरा के लिए बनों को रद्द कर दिया है। हिमाचल में रामपुर और उत्तराखंड में काठगोदाम के लिए बसों का संचालन जारी है।
विक्रम कंबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें