फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में महिला का जला हुआ कंकाल मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्मशान घाट के सामने ड्रेन-6 में सोमवार को एक युवती का शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिला था और महज 24 घंटे के अंदर ही एक महिला का जला हुआ कंकाल मिला है। यह कंकाल चुलकाना फाटक पर रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में मिला, जो ड्रेन-6 के पहले घटनास्थल से महज 80 मीटर दूर है। इतना साफ है कि महिला की जलाकर हत्या की गई है या हत्या करने के बाद शव को जलाया गया है। सूचना मिलने पर जीआरपी पानीपत और समालखा सहित एफएसएल की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और नमूने जुटाए।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे जीआरपी को स्टेशन मास्टर से सूचना मिली कि चुलकाना फाटक से कुछ कदमों की दूरी पर रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद एसएचओ जीआरपी पानीपत राजकुमार, सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर नीलम आर्या, जीआरपी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच टीम को मौके पर जला हुआ शव मिला और केवल कंकाल बचा हुआ था। उसे झाडिय़ों में जलाया गया था। प्रतीत होता है कि पहचान मिटाने के लिए शव को जलाया गया और मौत को भी काफी समय हो चुका है। उसके आसपास कुत्ते भी वहां मंडरा रहा रहे थे। ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उसकी हत्या कहीं और कर ट्रैक के पास झाड़ियों में लाकर उसे जला दिया गया। लोगों की आवाजाही ना के बराबर होने के कारण किसी को पता नहीं चला।
दोनों वारदातों को जोड़कर देख रही पुलिस
सोमवार को ड्रेन और मंगलवार को रेलवे ट्रैक के पास मिले दोनों शव महिलाओं के हैं और उनकी आयु भी पुलिस द्वारा तकरीबन 20-25 वर्ष बताई जा रही है। दोनों घटनास्थल के बीच की दूरी भी मात्र अस्सी मीटर के करीब ही है। इसके साथ ही दोनों की पहचान भी नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा दोनों घटनाओं को जोडक़र भी देख रही है और उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

वर्जन
चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर कंकाल मिला है। प्राथमिक जांच में कंकाल महिला का लग रहा है, जिसकी आयु करीब 20 से 25 वर्ष के बीच है। पोस्टमार्टम के लिए कंकाल को पानीपत भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें