फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बुनियाद लेवल-2 का परिणाम स्थगित, विद्यार्थियों का बढ़ा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बुनियाद लेवल-2 का परीक्षा परिणाम अब सोमवार या मंगलवार को जारी हो सकता है। इससे परिणाम जानने के उत्सुक विद्यार्थियों का इंतजार बढ़ गया है। शेड़यूल के अनुसार बुनियाद लेवल-2 का परिणाम सात फरवरी शुक्रवार को घोषित किया जाना था लेकिन विभागीय कारणों से परिणाम जारी करने की तिथि को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सहित जिले में दूसरे चरण में बुनियाद लेवल-2 की जिला स्तरीय परीक्षा 28 जनवरी को जिले में पांच केंद्रों पर आयोजित हुई थी। जिले में बुनियाद लेवल-1 में उत्तीर्ण 1392 विद्यार्थियों में से 1327 अर्थात 95.33 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। वहीं, प्रदेश में लेवल-1 में उत्तीर्ण 21138 में से 19893 अर्थात 94.11 प्रतिशत विद्यार्थियों ने बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा दी थी। परिणाम जारी होने के बाद मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। बुनियाद लेवल-3 की ओरिएंटेशन परीक्षा 11 मार्च को आयोजित की जाएगी। बुनियाद योजना शिक्षा विभाग और विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से संचालित है।

1392 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की थी लेवल-1 परीक्षा
जिला नोडल अधिकारी डीएसएस संदीप संभ्रवाल ने बताया कि बुनियाद बैच 2025-27 के लिए प्रदेश में 76221 जबकि जिले में 6338 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिले से 4849 विद्यार्थियों ने इस प्रवेश परीक्षा मैं भाग लिया था। गत 24 दिसंबर को लेवल-1 की प्रवेश परीक्षा में प्रदेश में 21138 जबकि जिले के 1392 विद्यार्थियों ने बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
विज्ञापन



वर्जन-
बुनियाद लेवल-2 का परीक्षा परिणाम विभागीय कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अब यह परिणाम सोमवार या मंगलवार को जारी होने की संभावना है। जिले में लेवल-1 में उत्तीर्ण कुल 1392 में से 1327 विद्यार्थियों ने लेवल-2 की परीक्षा दी है।
विज्ञापन

- संदीप संभ्रवाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें