फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: देर से पहुंच रही ट्रेन, यात्री परेशान

विज्ञापन
ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठे यात्री। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पानीपत। ट्रेन के निर्धारित समय-सारणी के अनुसार स्टेशन पर नहीं पहुंचने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस ट्रेन का समय सुबह तय किया गया है। वह दोपहर को स्टेशन पर पहुंच रही है। खजुराहो एक्सप्रेस का समय सुबह का है। यह दोपहर को स्टेशन पर पहुंची है। जिससे यात्रियों को ज्यादा समय स्टेशन पर ही व्यतीत करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पानीपत से अमृतसर जाने वाले यात्री सोनू, जयदीप और साहिल ने बताया कि वह पिछले कई घंटों से स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे है। लेकिन उनके गंतव्य को जाने के लिए कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जिससे उन्हें काफी समय स्टेशन पर ही रहना पड़ रहा है।
उन्होंने रेलवे प्रशासन से इस समस्या को लेकर इसे दुरूस्त करने की मांग की है। जिससे अन्य यात्रियों को इसका सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि ट्रेन के निर्धारित समय पर गंतव्य पर नहीं पहुंचने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ये ट्रेन हो रही लेट :
अप लाइन : अमृतसर एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:26 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 5:46 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 20 मिनट की देरी से पहुंची। मालवा सुपर फास्ट का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:40 बजे का है।
यह ट्रेन पानीपत सुबह 7:21 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 1:41 घंटे की देरी से पहुंची। ऊंचाहर एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:55 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 9:58 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 3:57 घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 10:42 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 41 मिनट की देरी से पहुंची।
खजुराहो एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:34 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत दोपहर 12:09 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 1:35 घंटे की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:22 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 3:19 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 57 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची।
डाउन लाइन : उत्तर संपर्क क्रांति का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:15 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 5:56 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 41 मिनट की देरी से पहुंची। कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 6:50 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 7:10 बजे पहुंची।
यह ट्रेन पानीपत 20 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 8:35 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 9:09 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 34 मिनट की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 11:09 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 11:40 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 31 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें