फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अवैध कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर

Fri, 12 Jun 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। जिला प्रशासन शहर समेत ग्रामीण अंचल में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ एक्शन में आ गया है। प्रशासन इन पर बुलडोजर चलाएगा। प्रशासन इन कॉलोनियों में बिजली और पानी कनेक्शन की गहनता से जांच करेगी। इसके लिए कॉलोनाइजरों को पहले नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सचिवालय के सभागार में वीरवार को आयोजित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में इसका फैसला लिया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने की। बैठक में अवैध कॉलोनियों पर विस्तार से चर्चा की और चिह्नित कॉलोनियों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों में मालिकों को नोटिस दिए जाएंगे। यहां सबसे पहले नोटिस चस्पा किए जाएं। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कॉलोनियों में बिजली और पानी कनेक्शनों की गहन पड़ताल करने के आदेश दिए। अधिकारियों को किसी भी प्रकार की अवैध कॉलोनी विकसित नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें