संवाद न्यूज एजेंसी इसराना। थाना इसराना क्षेत्र के कुराना गांव में चोरों ने एक ही रात में 19 किसानों के ट्यूबवेल की केबल चोरी कर ली। किसानों ने चौकी उरलाना कलां पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
कुराना गांव के बलवान सिंह ने बताया कि जवाहरा रोड पर उनके खेत हैं। यहां उनका ट्यूबवेल लगा हुआ है। चार जून को जब वह अपने खेत पर पहुंचे तो देखा कि उनकी 20 फीट की केबल चोर काटकर ले गए हैं। फिर पता चला कि 19 किसानों के केबल चोरी हुए हैं। इनमें मेसा, भेदा, नफे सिंह, शीलू, रमेश, रामेहर, रघुबीर, पाला, शमशेर, किशना, रामफल, जिले सिंह, मास्टर महा सिंह, बलवान, राजबीर, रामकुमार,रणबीर, फतहा, सत्ता व होशियार शामिल है। पुलिस जांच कर रही है।