फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बीटेक का घायल

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई  बाइक। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड पर मंगलवार को सामान्य अस्पताल के सामने मोटरसाइकिल सवार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बीटेक का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। थाना समालखा पुलिस के जांच अधिकारी एसआई जयभगवान ने बताया कि पानीपत के आर्य नगर निवासी हर्ष पाइट कॉलेज में बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र है, वह मंगलवार मोटरसाइकिल पर कॉलेज जा रहा था। वह जीटी रोड पर सामान्य अस्पताल के सामने पुल पर पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी, वह इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल हर्ष की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें