फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भाइयों पर लाठी डंडों से हमला, दांत तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उग्राखेड़ी गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर दो भाइयों पर छह युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने बड़े भाई को डंडा मारकर दांत भी तोड़ दिए। दोनों घायलों का जिला नागरिक अस्पताल में इलाज कराया गया। इसके बाद इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस में दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एकता विहार कॉलोनी निवासी महावीर ने बताया कि वह अपने छोटे भाई सूरज के साथ कुराड़ गांव स्थित फैक्टरी में काम करता है। रविवार को सूरज की मोटरसाइकिल की रिसालू गांव के साहिल की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई थी। इस पर दोनों में बहस हो गई थी। साहिल ने सूरज को धमकी दी थी। वह दोनों सोमवार रात को कुराड़ स्थित फैक्टरी में ड्यूटी पर जा रहे थे। वह उग्राखेड़ी गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवा रहे थे। इसी वक्त यहां साहिल , साईं कॉलोनी निवासी देव , लाल व अन्य तीन चार युवक लाठी डंडों से लैस होकर आए। इन्होंने आते ही उन पर हमला कर दिया। उसके मुहं पर डंडा मारा गया। उसके तीन दांत टूट गए। सूरज के सिर पर वार किए गए। वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें