फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कोमल का नामांकन, कांग्रेस का उम्मीदवार तय नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर और पार्षद पद के लिए नामांकन कार्य में तेजी आ गई। मंगलवार को मेयर के लिए भाजपा की कोमल सैनी और उनके पति समेत पार्षद के लिए 41 लोगों ने अपने नामांकन दाखिल किए। अब तक नामांकन करने वालों की संख्या 55 पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोमल सैनी ने अपने कवरिंग उम्मीदवार के रूप अपने पति का नामांकन दाखिल किया है। इधर कांग्रेस मंगलवार को भी मेयर और पार्षद पद के उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाई। आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को पार्षद पद के छह उम्मीदवारों को घोषित किया। आप में भी मेयर के लिए अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।
इन सबके बीच मंगलवार को नामांकन के चलते शहर में जीटी रोड का रूट डायवर्ट रखा। सुबह 12 बजे से करीब चार घंटे तक शहर में जीटी रोड पूरी तरह से बंद रहा। ऐसे में ऑटो व सिटी बस तक न चल पाने पर लोगों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को सुबह ही नामांकन को लेकर आरओ और एआरओ कार्यालय में चहल कदमी बढ़ गई थी। निर्वाचन अधिकारी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि पार्षद के लिए वार्ड 1 से 1, वार्ड 3 से 1, वार्ड 4 से 1 और वार्ड 5 से 2 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड 7 से 2, वार्ड 8 से 2, वार्ड 9 से 1 उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड 10 से आज किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। वार्ड 11 से 1, वार्ड 12 से 2, वार्ड 13 से 3, वार्ड 14 से 1, वार्ड 15 से 3, वार्ड 16 से 3, वार्ड 17 से 3 व वार्ड 18 से 2, वार्ड 19 से 1, वार्ड 20 से 1 वार्ड, 21 से 4, वार्ड 23 से 1 व वार्ड 24 से 2 उम्मीदवारों ने पार्षद के लिए नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब तक 55 प्रत्याशियों ने पार्षद व मेयर के लिए नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन

ऑटो व बसों के बिना रहे परेशान : पुलिस ने मंगलवार को जीटी रोड पर वाहनों को डायवर्ट रखा। इसके चलते ऑटो व ई-बस के अलावा लोकल रूटों की बस सेवा प्रभावित रही।
पुलिस ने शहर के बाहर ही मुख्य सड़कों पर नाके लगा दिए। सुबह 11 बजे जीटी रोड पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया। वाहन चालकों को शहर के अंदर गलियों से होकर अपने गंतव्य को जाना पड़ा।
विज्ञापन

जीटी रोड का यातायात दोपहर बाद करीब ढाई बजे सामान्य हुआ। इस दौरान लोगों और स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें