छोटे भाई ने बड़े भाई को सिर में कुदाल मारकर मौत के घाट उतार दिया। दो भाइयों मुकेश व राकेश के बीच में काफी समय से घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।
थाना औद्योगिक सेक्टर-29 क्षेत्र में घर के बंटवारे के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को सिर में कुदाल मारकर मौत के घाट उतार दिया। दो भाइयों मुकेश व राकेश के बीच में काफी समय से घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
गुरुवार शाम को दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। शाम को करीब पांच बजे राकेश ने मुकेश के सिर में कुदाल से कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। डीएसपी यातायात तुरंत पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, हत्या आरोपी की तलाश में तीन टीमों का गठन किया गया है।