पानीपत। थाना किला क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने ननदोई पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली जिसके बाद वह उसका लगातार यौन शोषण करता रहा। परेशान होकर महिला ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद महिला ने किला थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। मामला किला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह गाजियाबाद में हुआ था लेकिन उसके पति अपने काम के लिए पानीपत में ही एक कॉलोनी में रहने लगे थे। पति और शामली के रहने वाले ननदोई एक साथ काम करते हैं। जिस कारण उनका उसके घर आना जाना रहता है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने एक दिन उसके साथ जबरदस्ती की और वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करता रहा।
पुलिस ने शिकायत मिलते ही केस दर्ज कर लिया। किला थाना प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो