फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बम पटाखे चलाने पर भाई बहन को डंडों व रॉड से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दलबीर नगर में बम पटाखे चलाने पर माता- पिता और पुत्र ने पड़ोसी भाई बहन पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया। दोनों को बुरी तरह से पीटा गया। भाई बहन को घायल अवस्था में जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, यहां से दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया । यहां इलाज के बाद इन्हें छुट्टी मिल गई। घायल युवक व युवती की मां ने आरोपी पड़ोसियों के खिलाफ किला थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दलबीर नगर निवासी तुलसी देवी ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे उसका बेटा पवन गली में बम पटाखे चला रहा था। उसके पड़ोसी अमन व उसके पिता जयकरण ने उसको बम पटाखे चलाने से रोक दिया। पवन ने पटाखे चलाने बंद कर दिए। जयकरण पवन को गोली देने लगा। पवन ने इसका विरोध किया तो जयकरण का बेटा अमन डंडा लेकर आया और पवन को मारने लगा। फिर जयकरण व उसकी पत्नी रीना भी घर से रॉड लेकर आई तो पवन पर हमला कर दिया। उसे बुरी तरह से पीटा गया। उसकी बेटी सोनिया ने अपने भाई पवन को बचाने की कोशिश की तो तीनों ने सोनिया को भी पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें