फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसानों ने लड्डू बांट मनाया हरियाणा स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। सर छोटूराम किसान सभा ने किसानों के साथ मिलकर इसराना के किसान भवन में शुक्रवार को हरियाणा का स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के प्रधान देवेंद्र जागलान ने की व संचालन राजरूप फौजी ने किया। प्रधान देवेंद्र जागलान ने लड्डू बांटकर किसानों का मुंह मीठा कराया। किसान भवन में स्थापित सर छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाज को बुराइयों से बचाने का प्रण लिया।
विज्ञापन

प्रधान देवेंद्र जागलान ने कहा कि एक नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होकर हरियाणा अस्तित्व में आया था। इन 58 वर्षों में हरियाणा ने बुलंदियों के झंडे गाड़े है। विकास की रफ्तार व आधुनिकीकरण के दौर में हमारी संस्कृति की धूम विदेशों में भी गूंज रही है। उन्होंने किसानों को प्रदेश के विकास में सकारात्मक सहयोग देने की शपथ दिलाई। इस मौके पर राजरूप फौजी, सतीश कौशिक, दलशेर जागलान, रणधीर दांगी, राजबीर मलिक, महिपाल मधरा, सुलतान सिंह, रामकिशन, बलबीर सिंह व शमशेर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें