सनौली।
हरियाणा व यूपी बॉर्डर को जोड़ने वाली यमुना नदी पर बने नव निर्मित दो पुल से एक साल से वाहनों का आवागमन हो रहा है। इन दोनों नए पुल के साथ अब भी तीसरा पुराना खस्ताहाल पुल खडा होने से इस पर हादसा होने का डर सताने लगा है। इस पुराने पुल की ग्रिल आए दिन यमुना नदी में नीचे गिर रही है। कई जगह से पुल की ग्रिल टूटी हुई है। वही पुल पर भी जगह-जगह गड्ढे भी हैं।
दो राज्यों की सीमा रेखा सनौली यमुना पर 85 करोड़ की लागत से दो पुल बनाए गए है मगर इन दोनों नए पुल के साथ ही एक साल बाद भी तीसरा पुराना खस्ताहाल पुल भी पड़ा है। जिससे लोगों को गुजरने में डर लगता है। पुल पर सड़क में गड्ढे होने से कई बार बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके है।
पुल से गुजरने वाले लोगों का कहना है कि इस पुल के कारण लोगों का काफी समय खराब हो जाता है। उन्हें पुल से गुजरते समय अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुल की साइड में लगी ग्रिल पुरानी होने के कारण अपने आप टूटकर नीचे गिरने लगी है। जिससे आसपास मौजूद लोगों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की बात कही है। जिससे लोगों को और इस परेशानी का सामना न करना पड़े।