फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी लाओ, देश बचाओ का संदेश

Sun, 22 Sep 2013 10:55 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत में मिशन प्रोटेक्ट इंडिया की बैठक में धर्मराज दूहन को युवा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में मोदी लाओ देश बचाओ को संदेश दिया।
विज्ञापन


मिशन प्रोटेक्ट इंडिया की बैठक रविवार को विकास नगर एनएफएल में हुई। मिशन के राष्ट्रीय महासचिव नितिन नागर ने कहा किया देश को बचाने के लिए मोदी को लाना होगा।

यह सब हर व्यक्ति के देश के प्रति जागरूक होने पर संभव हो सकता है। नरेंद्र मोदी देश के हर वर्ग की धड़कन है और जनता उनको प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुक्रमपाल ने कहा कि युवा शक्ति को इसके लिए आगे आना होगा। उनके आगे आने पर ही देश को बचाया जा सकता है।

कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए धर्मराज दूहन को युवा का अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके अलावा बिजेंद्र घनघस व राजरूप बैनीवाल को उपाध्यक्ष, महासचिव अजीत खर्ब, नवीन संधु, विनोद जौरासी, सचिव बलराम, कोषाध्यक्ष सुंदर ढोचक, मीडिया प्रभारी जितेंद्र नरवाल को नियुक्त किया। दीपक नागर, देवराज, शक्ति, अनिल, विनोद व रामकुमार को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया।
विज्ञापन


वहीं जिला महासचिव बलराज अहलावत ने समालखा हलके की कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें संदीप शर्मा को समालखा का अध्यक्ष, राकेश शहरमालपुर को महासचिव नियुक्त किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें