फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को छत से कपड़े उतारना महंगा पड़ा

Sun, 22 Sep 2013 10:47 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत के समालखा नगर में बंदरों का बढ़ता आतंक लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। समालखा में अनेक लोग बंदरों का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन


रविवार को स्थानीय पड़ाव मोहल्ला निवासी एक गृहिणी को 20-25 बंदरों ने धावा बोलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल को स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उसे 35 टांके लगाने के बाद छुट्टी दे दी।

पड़ाव मोहल्ला निवासी आशा रानी ने बताया कि दिन में घर अकेली थी और सूखे कपड़े उतारने के लिए छत पर पहुंची। जैसे ही वो कपड़े उतारने लगी वहां पर बैठी एक छोटी बंदर चीख पड़ी।

उसकी आवाज से उसे 20-25 बंदरों के एक झुंड ने घेर लिया और उसके सिर, हाथ व पैराें को बुरी तरह से काट खाया जिससे उसके सिर व हाथों में 35 टांके लगे हैं।

वहां उपस्थित लोगों ने प्रशासन के प्रति गहरा रोष है। उन्होंने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें