फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: परशुराम जन्मोत्सव पर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आर्य कॉलेज के सभागार में परशुराम जन्मोत्सव पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिसके लिए जिले में पिछले काफी दिनों से तैयारियां चल रही थी। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में खेल मंत्री गौरव गौतम पहुंचने वाले थे लेकिन किसी कारणवश वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। जिसके बाद पहलवान योगेश्वर दत्त और अन्य अतिथियोंं द्वारा मिलकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 10वीं और 12वीं कक्षा में अच्छे अंक लेकर पास होने वाले विद्यार्थियोंं को सम्मानित करना था। जिसके लिए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचना था। लेकिन वह भी किसी कारणवश नहीं पहुंच पाए। जिसके बाद अन्य अतिथियों द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगोंं ने पहुंचकर मेधावी विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद दिया। साथ ही हरियाणवी रागनी गायक विकास पाहसोरिया ने रागनी की प्रस्तुति दी। जिसके लिए जिले के लगभग सभी गांवों से लोग रागनी सुनने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम में पहुंचने वाले अतिथियोंं को पगड़ी पहनाकर और पटका औढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा ब्राह्मण सभा के नए प्रधान सुलेंद्र कौशिक को भी पटका और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधान सुलेंद्र कौशिक, महासचिव डीके एडवोकेट, प्रदेश प्रवक्ता राजेश कौशिक, रामचंद्र शर्मा, राधे श्याम शर्मा, नारायण दत्त शर्मा और राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें