मतलौडा। लेन-देन के विवाद में कुछ युवकों ने ईंट भट्ठा कारोबारी के कार्यालय में घुस कर उन पर हमला कर दिया। मतलौडा थाने की पुलिस ने 11 आरोपियों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है।
जींद जिले के नगुरा गांव के सुरेश कुमार ने मतलौडा थाने में दी शिकायत में बताया कि वीरेंद्र कुमार के माध्यम से उसकी दोस्ती राजसिंह उर्फ भोकल निवासी धर्मगढ़ से हो गई थी। उनका पैसे का काफी समय से लेनदेन चल रहा था। एक दिन राजसिंह ने कहा कि वह अपना मकान बेचना चाहता है। जिसका इकरारनामा उसने अपने एक जानकार शैलेंद्र के नाम पर करा लिया। शुक्रवार को वह अपने ऑफिस में बैठा था जहां पर उसके साथी विक्रम, प्रवेश, सुनील, अमन, गुरमीत भी मौजूद थेथे। इसी बीच राजसिंह अपने साथी नरेश राहुल, विक्रम, जीतन, दीपांशु, राहुल, सुरेश, राहुल, विक्की खंडरा, गोलू व साहिल के साथ आया और ऑफिस में घुसकर गंडासी और लाठी डंडों से हमला कर दिया। उनकी गाड़ी में भी तोड़ दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।