फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ब्रह्माकुमारीज ने जारी की कार्यक्रमों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ब्रह्माकुमारीज द्वारा नए वर्ष के प्रथम मास जनवरी में मनाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की सूची जारी की है। कार्यक्रमों के साथ उनके स्थानीय सेवाकेंद्रों की सूची में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

एक जनवरी को नए साल के उपलक्ष्य में सुबह सात से आठ बजे तक सेक्टर-12 में ओमशांति भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। तीन और चार जनवरी को ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर (थिराना) में देशभर से आने वाले करीब 100 बाल ब्रह्मचारी कुमारों के लिए योग भट्ठी का आयोजन किया जाएगा। पांच जनवरी को सुखदेव नगर ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर शाम पांच से साढे छह बजे तक ज्ञान माला कार्यक्रम का आयोजन होगा।
वहीं इसी दिन ज्ञान मानसरोवर में श्रेष्ठ सृष्टि के नवनिर्माण हेतु श्रेष्ठ कर्म नामक कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे किया जाएगा। छह और सात जनवरी को ज्ञान मानसरोवर में ही रूहानी शिक्षकों (बीके टीचर बहन) के लिए तपस्या शिविर लगेगा। आठ और नौ जनवरी को ज्ञान मानसरोवर में महिला सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा । इसमें जिले की सैकड़ों बहने और माताएं एकत्रित होंगी। 18 जनवरी को सभी स्थानीय सेवाकेंद्रों पर ब्रह्माकुमारीज के संस्थापक ब्रह्मा बाबा का स्मृति दिवस मनाया जाएगा। उनके जीवन कहानी भी सुनाई जाएगी। इसी दिन स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर अखंड योग तपस्या भी चलेगी। 19 जनवरी को अंसल सुशांत सिटी में स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर ज्ञान दीप विषय पर शाम साढे चार से साढे छह बजे तक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शाम साढे चार से साढे़ छह बजे तक बरसत रोड चुंगी स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर ज्ञान माला विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें