पानीपत। जिला सचिवालय परिसर में वाहनों की पार्किंग को ठेके पर दिया जाएगा। इसके लिए 31 दिसंबर को बोली कराई जाएगी। ठेके की मान्यता एक वर्ष तक मान्य होगी। यह ठेका वर्ष 2025 में एक जनवरी से शुरू होकर 31 दिसंबर तक मान्य होगा।
यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पकंज यादव ने दी। उन्होंने बताया कि इसका आयोजन लघु सचिवालय के द्वितीय तल के सभागार में किया जाएगा। न्यायिक परिसर के साइकिल, स्कूटर, कार, जीप स्टैंड की पार्किंग के लिए बोली 31 दिसंबर को दोपहर 12 बजे की जाएगी। यह बोली उपमंडल अधिकारी, नगराधीश पानीपत, लेखाधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त की देखरेख में की जाएगी।