समालखा। 9 वीं से 12 के वरिष्ठ वर्ग के विजेता छात्राओं व अन्य को ट्राफी देकर सम्मानित करते हुए।
- फोटो : Panipat
समालखा। पाइट इंजिनियरिंग कालेज में रविवार को भारत विकास परिषद के तत्वावधान में प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता हुई। भारत विकास परिषद के 23 स्कूलों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें छठवीं से आठवीं और नौवीं से बारहवीं तक के दो वर्ग थे। प्रतियोगिता में बीपीएस स्कूल महम अव्वल रहा।
इसी क्रम में सीसीए जैन स्कूल, गन्नौर ने द्वितीय और आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नरवाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद प्रथम स्थान पर रहने वाली जूनियर व सीनियर दोनों टीमें दिल्ली में क्षेत्र स्तर की होने वाली भारत को जानो प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
मुख्य अतिथि के रूप में आबकारी एवं काराधान विभाग की जिला अधिकारी वंदना खुराना ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत को जानो प्रतियोगिताएं युवाओं की लिए मील का पत्थर साबित होगी। इसके माध्यम से बच्चों में लगन व उत्साह का संचार होगा। विशिष्ट अतिथि सरकार के मीडिया कोऑर्डिनेटर रणदीप घणघस ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी भी कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता की तर्ज पर हरियाणा को जानो प्रतियोगिता का शुभारंभ भी शीघ्र किया जाएगा। कार्यक्रम में जगदीश जैन, परमजीत पाहवा, राजेश गोयल, राकेश तायल, अनिल मोहन मंगला, आनंद कुमार गर्ग, प्रांतीय सह संयोजक गुलाब रोहिल्ला, शिवकुमार मित्तल, सतीश गर्ग, सोनू गोयल व राजेश गोयल आदि मौजूद रहे।