फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की दोनों टांगें झुलसी

Sun, 09 Feb 2014 12:03 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सर्दी से बचने के लिए घर में आग जलाकर उसके पास बैठी किशोरी के कपड़ों में आग लग जाने से उसकी दोनों टांगें झुलस गई। परिजनों ने किशोरी को सामान्य अस्पताल मेें भर्ती कराया।
विज्ञापन


किशोरी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। प्राप्त विवरण के अनुसार गांव सिवाह निवासी ममता (15) पुत्री रामराज के परिजनाें ने शनिवार सुबह ठंड को देखते हुए घर में तसले में अलाव जला रखा था। अलाव के पास परिवार के सदस्य भी बैठे थे।

मौसम साफ होने के साथ-साथ घर के लोग भी काम पर लग गए। ममता वहीं अलाव के पास ही बैठी रही। इसी दौरान अलाव की आग ममता के कपड़ों में घुस गई। ममता की आवाज सुनकर घर के अन्य लोग अंदर आए और घर में रखा कंबल आदि कपड़े उस पर डालकर आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक ममता की दोनों ही टांग आग में झुलस गई थी। परिजनों ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें