फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस हालत में मिली किशोरी

Sat, 08 Feb 2014 11:57 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नूरवाला बस स्टैंड के पास एक किशोरी लावारिस हालत मेें घूमती मिली। स्थानीय लोगाें ने किशोरी को इधर-उधर घूमता देख इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन को दी। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को अपने साथ ले आई और पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


किशोरी अपना और माता-पिता का ही नाम बता रही है। टीम की सदस्य प्रीति बतरा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे किसी ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर लावारिस किशोरी घूमने की सूचना दी। सूचना पाकर टीम सदस्य नूरवाला बस स्टैंड पर पहुंची और किशोरी को अपने साथ ले आई।

किशोरी अपना नाम मेनका पुत्री भुलर और मां का नाम सुधा बता रही है। इसके अलावा किशोरी ने गांव व अन्य के बारे में कुछ नहीं बताया है।

किशोरी का मेडिकल जांच कराने के बाद उसकी रिपोर्ट सिटी थाना में दे दी गई। प्रीति बतरा ने बताया कि अब पुलिस के माध्यम से किशोरी के माता-पिता और निवास स्थान के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें