फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग गए बूथ, फास्टैग बनवाने में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एक दिसंबर को टोल प्लाजा शुरू किए जाने के आदेश के साथ ही फास्टैग बनवाने में तेजी देखी जा रही है। जिले के पानीपत और डाहर टोल प्लाज पर फास्टैग बूथ लग गए हैं और रोज 100 से अधिक फास्टैग बनाए एवं रिचार्ज किए जा रहे हैं। पिछले एक साल से यह काम बंद पड़ा था। अब एक दिसंबर से वाहन चालकों को टोल देना होगा, हालांकि राहत की बात ये है कि टोल की दरें नहीं बढ़ी हैं।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के चलते पिछले एक साल से पानीपत और डाहर टोल बंद थे। अब ये दोबारा शुरू होने जा रहे हैं। इससे साथ ही वाहन चालकों को दोबारा जेब ढीली करनी पडेंगी। टोल पर एक कैश लेन को छोड़कर बाकी सभी फास्टैग की लेन हैं। ऐसे में वाहन चालकों के लिए फास्टैग बेहद जरूरी हो गया है। पिछले तीन दिन से फास्टैग बनाने में तेजी देखी जा रही है। मंगलवार की रात 12 बजे से टोल टैक्स वसूला जाना शुरू हो जाएगा।
ऐसे मिलेगा फास्टैग
केवाईसी के लिए जरूरी आईडी प्रूफ जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस देने के बाद आपका फास्टैग अकाउंट बन जाता है। इसके लिए पासपोर्ट साइज फोटो की भी जरूरत होती है। फास्टैग को सभी टोल प्लाजा और कुछ बैंकों से ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। इसके अलावा टोल प्लाजा को अमेजन इंडिया से भी इसे खरीदा जा सकता है। एक बार तय सिक्योरिटी राशि जमा करनी होती है, जिसके बाद यात्रा पर लगने वाले टोल के हिसाब से इसे रिचार्ज किया जा सकता है। कार, जीप और वैन के लिए सिक्योरिटी राशि 200 और ट्रक-ट्रैक्टर के लिए 500 रुपये है।
विज्ञापन

टोल शुरू करने की तैयारी पूरी: शुक्ला
टोल प्लाजा एक दिसंबर से शुरू करने के आदेश आए थे। इसके बाद से कोई अपडेट नहीं आया है। टोल मंगलवार की रात 12 बजे से लगना शुरू हो जाएगा। हालांकि अंतिम समय तक कुछ कहा नहीं जा सकता है, हो सकता है कि तारीख बढ़ भी जाए। फिलहाल मंगलवार की रात 12 बजे से टोल शुरू हो रहा है। - योगेश शुक्ला, मैनेजर टोल प्लाजा, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें