संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सर्दी के मौसम में लोगों का पुराना जोड़ों, हड्डियों का दर्द उभर कर आ रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में रविवार को ओपीडी बंद होने से सोमवार को ओपीडी करीब 1500 रही।
इनमें ज्यादातर हड्डी दर्द, ईएनटी ( आंख, नाक, गला ), बुखार, खांसी-जुकाम के मरीज रहे। आर्थोपेडिक्स के कक्ष के बाहर सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक मरीजों की लाइन लगी रही। वहीं अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक न होने से सहायक चिकित्सकों ने ओपीडी संभाली।
इससे मरीजों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। अस्पताल में सोमवार को मनोरोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट न होने से मरीजों को ज्यादा परेशानी हुई। भीड़ बढ़ने से कुछ को फर्श पर बैठकर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ा। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को अपेक्षाकृत मरीजों की संख्या ज्यादा रही। वहीं अस्पताल में चिकित्सक न मिलने से मरीजों को परेशानी हुई।