पानीपत। सिठाना गांव के पास रविवार को दिल्ली पैरलल नहर में डूबे किशोर रोहित (17) का शव सोमवार देर शाम को सोनीपत जिले में खुबडू झाल के पास बरामद किया है।
थाना सदर पुलिस के प्रभारी गुलशन ने बताया कि रविवार को रजापुर गांव के निवासी अशोक ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उनका बेटा रोहित अपने दोस्त अंकित और हिमांशु के साथ रविवार सुबह करीब सवा 10 बजे नहर में नहाने गया था। जहां पर वह गहरे पानी में डूब गया था। इसके बाद से ही वह रोहित की तलाश कर रहे थे। सोमवार देर शाम वह नहर किनारे खुबडू झाल के पास मौजूद थे। जहां पर करीब साढ़े सात बजे रोहित का शव नहर में दिखाई दिया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शहर को नहर से बाहर निकाला और जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। मंगलवार को परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
-
घर से लापता युवक का शव नहर में मिला
पानीपत।
थाना सदर क्षेत्र के सिठाना गांव में किराये के मकान में रह रहे दिनेश (35) का शव सोमवार देर शाम खुबडू झाल से बरामद हुआ। दिनेश की पत्नी ने बताया कि वह रविवार को घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं पहुंचे।
मूल रूप से यूपी के अलीगढ़ जिले के रहने वाली धारावती ने बताया कि वह हाल में सिठाना गांव में किराये के मकान में रहते हैं। रविवार को उनके पति दिनेश घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। जब वह वापस नहीं आए तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सोमवार को पुलिस टीम रोहित की नहर में तलाश कर रही थी। उसी समय दिनेश का शव भी नहर से बरामद हुआ। परिजनों ने नागरिक अस्पताल में पहुंचकर शव की शिनाख्त की। सदर थाना प्रभारी गुलशन ने बताया कि मंगलवार को परिजनों के बयान दर्ज किए।