इस्माईलाबाद। आई हेल्प यू ग्रुप की ओर से जरूरतमंद मरीजों एवं थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सहायता के उद्देश्य से गांव झांसा में 15 नवंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर अरोड़ा धर्मशाला में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेगा।
विज्ञापन
शिविर में चंडीगढ़ सेक्टर-32 मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ब्लड बैंक टीम रक्त संग्रह प्रक्रिया को व्यवस्थित करेगी। आयोजक सदस्य गौरव गर्ग ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो कि जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। युवाओं एवं सामाजिक संगठनों सहित क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में 15 नवंबर को अरोड़ा धर्मशाला में आकर रक्तदान करने का आह्वान किया।