फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर ब्लॉक समिति अध्यक्ष गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में बापौली थाना पुलिस ने बापौली ब्लॉक समिति के अध्यक्ष जॉनी को गिरफ्तार कर लिया है। अध्यक्ष पर आरोप है कि उसने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का यौन शोषण कर वीडियो बना दिया, इसके बाद उससे रुपये ऐंठता रहा। जब पीड़िता ने रुपये देने बंद कर दिए तो वीडियो वायरल कर दिया। परेशान होकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने 19 मई को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। 21 मई को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक महिला के पति ने बापौली थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। फिर एसपी के आदेश पर 14 जून को मुकदमा दर्ज किया गया था जिनमें आरोपी जॉनी को शुक्रवार रात (27 जून) को गिरफ्तार किया था जिसे शनिवार को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता के पति ने बापौली थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी अश्लील वीडियो बनाने के बाद उसकी पत्नी को ब्लैकमेल कर रुपये हड़पता रहा। ज्यादा परेशान होने पर उसने मुझे पूरी बात पति को बताई। पति ने आरोपी से बात की, इसके बावजूद वह महिला को फोन कर परेशान करता रहा। यही नहीं आरोपी ने उसकी वीडियो गांव के एक अन्य युवक को भी दे दिया। जिसके बाद उस युवक ने भी महिला को परेशान करना शुरू कर दिया। पति ने बताया कि जब उसकी पत्नी की मौत हुई तो वह तीन माह की गर्भवती थी। उसकी दो बेटी हैं। आरोपी जॉनी शादीशुदा है।

वर्जन
एसपी के आदेश पर 14 जून को जॉनी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीरज, बापौली थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें