कुरुक्षेत्र/पिहोवा। उपमंडल पिहोवा में सनसनीखेज घटना सामने आई जिसमें ब्लॉक समिति सदस्य सचिन और उनके साथियों पर एक युवक पर हमला करने और हवाई फायरिंग करने का आरोप लगा है। पीड़ित की मां शीला के अनुसार उनका बेटा जसमीन, जो दिहाड़ी-मजदूरी करता है, अपने दोस्तों महेंद्र, गोलू और जरनैल के साथ सरस्वती खेड़ा कॉलोनी के प्राइमरी स्कूल के पास बैठा था। उसी समय सचिन, साहिल, दीपू, रामू और अन्य ने जसमीन पर हमला कर दिया।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार सोमवार रात 8:30 बजे आरोपियों ने जसमीन की बाइक और मोबाइल तोड़ दिया और सात से आठ राउंड हवाई फायरिंग की। फायरिंग के बाद जसमीन ने भागकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने जाते समय उसे जान से मारने की धमकी दी। पिहोवा थाना सदर प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर सचिन, साहिल, दीपू, रामू और अन्य के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित नौ धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। संवाद