फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ विष्णु सहस्रनाम का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
- हवन के धुएं से प्राण में संजीवनी शक्ति का होता है संचार : मुक्तानंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर स्थित श्री गीता कुंज आश्रम बद्रीनारायण मंदिर में चल रहे चतुर्मास के अवसर पर आयोजित विष्णु सहस्रनाम पाठ एवं हवन यज्ञ में दूर दराज से श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्य यजमान पानीपत से पधारे दीपक सिंगला व रानी सिंगला ने परिवार सहित हवन यज्ञ में आहुति डाली।
विज्ञापन

कंज्यूमर कोर्ट की अध्यक्ष न्यायाधीश डॉ. नीलिमा शांगला ने कहा कि स्वामी मुक्तानंद मौन व्रत धारण किए हुए हैं। स्वामी मुक्तानंद ने लिखित रूप में संदेश देते हुए कहा कि हवन वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के साथ ही अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। हवन के धुएं से प्राण में संजीवनी शक्ति का संचार होता है। हवन के माध्यम से बीमारियों से छुटकारा पाने का जिक्र ऋग्वेद में भी है। सावन माह में शिव परिवार सहित पृथ्वी लोक पर विचरण करते हैं। इसलिए इस माह का शास्त्रों में विशेष महत्व माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें