फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सर्दी में गर्म हुआ कंबल बाजार, जीएसटी कम होने पर खरीदारी बढ़ी

Sun, 16 Nov 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बाजार में कंबल की खरीदारी करती महिला। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। सर्दी शुरू होते ही कंबल बाजार गर्म हो गया है। पूरे बाजार में चारों तरफ कंबल ही नजर आ रहे हैं। कंबल मार्केट में तो दिन के समय बाहर निकलने को भी जगह नहीं मिल पा रही है। इस बार एक हजार से 2500 रुपये तक के कंबल पर जीएसटी घट गई है। पहले इन पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगती थी, जबकि अब जीएसटी पांच प्रतिशत लग रही है। ऐसे में लोग अपने और अपनों के लिए कंबल की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सर्दी और शादी ब्याह शुरू होने के चलते कंबल बाजार में सुबह ही खरीदारी शुरू हो जाती है। दिन चढ़ने के साथ बाजार में भी रौनक बढ़ जाती है। कंबल बाजार में लोग शादी ब्याह के साथ अपनी जरूरत के लिए कंबल खरीद रहे हैं। कुछ लोग अपनी रिश्तेदारों को खरीदारी करा रहे हैं। वहीं गोहाना रोड के शोरूम पर सुबह से देर शाम तक कंबल और गर्म चादर लेने के लिए लोगों का आना-जाना लगता है। चमराड़ा के अजमेर और बबीता ने बताया कि उनके घर पर अगले महीने शादी है। वे इसके लिए खरीदारी कर रहे हैं। शादी में दूल्हे के परिवार को कंबल देने के साथ घर में प्रयोग करने के लिए खरीद किए हैं। इस तरह के सामान की एक महीने पहले ही खरीदारी करने से फिर आरामदायक रहेगी। विकास नगर के राजेंद्र ने बताया कि उनके दोस्त सेना में हैं। उनकी पंजाब में ड्यूटी है। वे पहले छुट्टी आकर खुद खरीदारी करने की बात कह रहे हैं। उनको अब छुट्टी नहीं मिल पाई है। उनके लिए तीन कंबल खरीदे हैं। वह अगले सप्ताह उनको देकर आएंगे।
जीएसटी घटने का का बाजार में प्रभाव
गोहाना रोड स्थित बालाजी हैंडलूम के संचालक सुरेश सैनी ने बताया कि इस बार सर्दी लंबी चलने की उम्मीद है। बाजार में पिछले एक महीने से खरीदारी तेज है। पहले निरंकारी समागम में आए लोगों ने खरीदारी की। अब शादी ब्याह व सर्दी की खरीदारी शुरू हो गई है। इस बार एक हजार से 2500 रुपये तक की कीमत के कंबल पर जीएसटी 12 से घटकर पांच प्रतिशत की गई है। इससे कंबल के रेट कम हो गए हैं। लोग सामान्य की बजाय कंपनी के अच्छे कंबल पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें