फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छह स्कूलों का निरीक्षण कर डीईओ ने जांचा विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर

Sun, 16 Nov 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला शिक्षा विभाग द्वारा जिले के राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण का क्रम जारी है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने पानीपत खंड के छह स्कूलों का शैक्षणिक निरीक्षण किया और विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर की जांच की। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तहसील कैंप, राजकीय माध्यमिक विद्यालय भैंसवाल, राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुटानी, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजाखेड़ी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बबैल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने सबसे पहले आठवीं, 10वीं और 12वीं कक्षाओं के बच्चों से एनएमएमएसएस, गणित ओलंपियाड, मिशन बुनियाद और सुपर-100 की तैयारी की जानकारी ली। डीईओ ने सभी लैब का निरीक्षण किया औऱ बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक किया और बच्चों को नकल पर आश्रित न रहने का बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद भी किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन एवं समय प्रबंधन के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गणित विषय में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास अत्यंत आवश्यक है।

राजाखेड़ी की प्रधानाचार्या सुमित्रा सांगवान ने बताया कि विद्यालय में लगभग 40 बच्चों की विशेष कक्षा शुरू की है। डीडीओ अजेंद्र कुंडू ने जिला शिक्षा अधिकारी को बताया कि विद्यालय में सिविल कार्य लगातार चल रहा है ताकि विद्यालय अधिक सुंदर बन सके। इस अवसर पर नवीन मुंडाल, जितेंद्र सैनी, कर्मबीर, प्रदीप जांगड़ा, मनीष वर्मा, राजेश व अरुण मलिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें