पानीपत। भाजपा मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालेगा। इस बार विभीषिका दिवस पर 14 अगस्त को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के चलते 13 अगस्त तक यात्रा निकाली जाएंगी। इसके साथ जिला स्तर पर भी यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा रविवार काे ही शुरू की जाएंगी।
तिरंगा यात्रा के प्रदेश सह-संयोजक आदित्य बत्रा को बनाया है। उन्होंने शुक्रवार शाम को एसडी पीजी कॉलेज में तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक, जिला सहसंयोजक, पार्षद, जिला पदाधिकारी, विधानसभा संयोजक, विधानसभा सह-संयोजक व मंडल सह संयोजकों की बैठक ली। आदित्य बत्रा ने बताया कि 14 अगस्त को फरीदाबाद में मुख्यमंत्री की देखरेख में विभाजन की विभीषिका दिवस पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम किया जाएगा। इस बार तिरंगा यात्राएं 13 अगस्त तक संपन्न की जाएंगी। भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि तिरंगा यात्राओं के मार्ग में आने वाली सभी बलिदानियों की प्रतिमाओं की साफ सफाई की जाएगी व शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया जाएगा। शहीद परिवारों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए उनको सम्मानित किया जाएगा। यात्रा के समापन के बाद हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों व व्यावसायिक संस्थानों पर तिरंगा फहरा जाएगा। संवाद