फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भाजपा सात मार्च से चलाएगी प्रशिक्षण अभियान, तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान चलाएगी। यह सात मार्च से शुरू होकर 24 अप्रैल तक चलाया जाएगा। भाजपा ने दावा किया कि ये प्रशिक्षण शिविर सबसे लंबा होगा।
विज्ञापन

भाजपा के जिला कार्यालय श्याम कमल में वीरवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें संगठन की मजबूती, वैचारिक सुदृढ़ता और आगामी अभियानों की सफलता के संबंध में रणनीति तैयार की। कार्यशाला के तीन सत्र आयोजित की गई। प्रथम सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने की। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा मुख्य वक्ता रहे। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता भाजपा नेत्री मीना कुमारी ने की और मुख्य वक्ता भारत भूषण रहे। तृतीय सत्र की अध्यक्षता पूर्व मेयर अवनीत कौर ने की औरर भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता रही। जिला प्रभारी अशोक गुज्जर सभी सत्र में मौजूद रहे। प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने कहा की भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और भारत में पहली बार पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान भी विश्व का सबसे बड़ा प्रशिक्षण अभियान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें