फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में हादसा: भाजपा नेता योगेश्वर दत्त की पत्नी की कार दुर्घटनाग्रस्त, शीतल शर्मा व बेटे को मामूली चोटें

Thu, 01 May 2025 03:56 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

शीतल शर्मा अपने बेटे के साथ रोहतक से पानीपत जा रही थीं। शाहपुर और इसराना के बीच हाइवे पर एक लेन पर सड़क मरम्मत कार्य चल रहा था, जिसके कारण ट्रैफिक को एकतरफा किया गया था।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय पहलवान और भाजपा नेता योगेश्वर दत्त की पत्नी शीतल शर्मा की कार गुरुवार सुबह पानीपत-गोहाना हाइवे पर शाहपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में शीतल शर्मा और उनके बेटे को मामूली चोटें आईं। दोनों को तुरंत पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शीतल शर्मा अपने बेटे के साथ रोहतक से पानीपत जा रही थीं। शाहपुर और इसराना के बीच हाइवे पर एक लेन पर सड़क मरम्मत कार्य चल रहा था, जिसके कारण ट्रैफिक को एकतरफा किया गया था। भीड़भाड़ के बीच शीतल की कार का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी हाइवे के किनारे से टकरा गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सौभाग्यवश शीतल और उनके बेटे को गंभीर चोटें नहीं आईं। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें