फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से की मुलाकात

विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से शिष्टाचार भेंट करते नवीन भाटिया। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
फोटो-9
विज्ञापन

-प्रदेश और हिमाचल में उद्योगपतियों की समस्याओं और संगठन पर की चर्चा

माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर से दिल्ली शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में उद्योगपतियों को आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श यिका।
विज्ञापन

नवीन भाटिया ने कहा कि अनुराग ठाकुर एक प्रभावशाली और सुलझे हुए नेता हैं। उनसे संगठन कार्यशैली को लेकर बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति की राह पर अग्रसर है और वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा।भाटिया ने कहा कि आज विपक्षी दलों के पास कोई जनहित का मुद्दा नहीं बचा है। वे केवल जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन देश की जनता भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों के साथ मजबूती से खड़ी है। इस अवसर पर उनके साथ चेतन तनेजा, विक्की बत्रा और हिमांशु बीरमाणि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें