फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल का शहर में रोड शो आज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल वीरवार को पानीपत शहर में रोड शो निकालेंगे। यह रोड शो जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा पहली पातशाही से शुरू होगा और चौड़ा बाजार से होते हुए देवी मंदिर में संपन्न होगा।रोड शो में शहर की विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं भाग लेंगी।
विज्ञापन

यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों बैठक में दी। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने साढ़े नौ साल के शासन के दौरान लगभग 1.40 लाख नवयुवकों को बिना खर्ची पर्ची के प्रतिभा अनुसार छोटी बड़ी सभी प्रकार की सरकारी नौकरी दी हैं। मनोहर सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों में सुशासन स्थापित कर जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ ऑनलाइन माध्यम से दिलवाया है। यह रोड शो दोपहर बाद दो बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें