फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस की सीआईए-थ्री टीम ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के सरगना सहित तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से वाहन चोरी की पांच वारदातों का खुलासा हुआ है। इनसे चोरी की दो एक्टिवा व तीन बाइकें बरामद की गई हैं। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने वीरवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सीआईए थ्री प्रभारी विजय की टीम ने बुधवार देर शाम को गश्त के दौरान बलजीत नगर नाका पर एक्टिवा सवार तीनों युवकों से पूछताछ की। उन्होंने अपनी पहचान रामेहर उर्फ काला निवासी बलजीत नगर, तरुण निवासी धारीवाल चौक व सुभाष उर्फ डोडा निवासी सुताना गांव के रूप में बताई। पुलिस टीम ने एक्टिवा के कागजात दिखाने की कहा तो तीनों युवक बहाने बनाने लगे। पूछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त एक्टिवा चार फरवरी को माॅडल टाउन में एक घर के बाहर से चोरी करने के बारे स्वीकारा। एक्टिवा चोरी की उक्त वारदात के बारे में थाना माडल टाउन में मुनीष गोयल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
पूछताछ में आरोपियों ने बाइक व एक्टिवा चोरी की चार अन्य वारदातों को अंजाम देने के बारे में स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो एक्टिवा व तीन बाइक एकता विहार कॉलोनी के नजदीक खाली जगह से बरामद की। तीनों आरोपी नशा करने के आदती हैं और लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए बाइक व एक्टिवा चोरी करते थे। वे बुधवार को भी बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में धूम रहे थे। सरगना राममेहर उर्फ काला व सुभाष उर्फ डोडा का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड होना पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें