फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस ने बाइक चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने तीन वारदात का खुलासा किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी हुई तीन बाइकें बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी ने बताया कि उसे बाइक चलाने का शौक था। इसके लिए उसने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी बाइक चोरी कर चलाने के बाद पेट्रोल खत्म होने पर बाइक को निजामपुर के पास झाड़ियों में छुपाकर खड़ी कर देता था।
विज्ञापन

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक प्लेटिना बाइक पर सवार होकर बबैल रोड गंदा नाला पुलिस के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। इस मौके पर दबिश देकर बाइक सवार आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मंगल पुत्र कर्म सिंह निवासी गढ़ सरनाई पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहानेबाजी करने लगा। सख्ती करने पर आरोपी ने बताया कि उक्त बाइक मई में देशराज कॉलोनी में आरके स्कूल के पास से चुराई थी। आरोपी ने इसके अलावा दो अन्य वारदात का भी खुलासा किया। चोरी की बाइकों को आरोपी की निशानदेही पर निजामपुर के समीप झाड़ियों से बरामद कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें