समालखा। समालखा क्षेत्र के पट्टीकल्याणा के प्राकृतिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने आई सोनीपत के जटौली गांव की 75 वर्षीय महिला दमयंती से बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट कर ली। बदमाशों ने सुबह के समय चाकू की नोक पर सोने के आभूषण लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब साढे पांच बजे की जब बुजुर्ग महिला आश्रम के बाहर एक अन्य महिला के साथ मॉर्निंग वाॅक कर रही थी।
सोनीपत जिले के गांव जटौली की रहने वाली बुजुर्ग महिला दमयंती ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि वह अपने इलाज के लिए 10 जून को गांधी आश्रम के प्राकृतिक स्वास्थ्य केंद्र में आई हुई थी। रोजाना की तरह सुबह करीब साढ़े पांच बजे आश्रम के बाहर घूम रही थी तो अचानक एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आये और चाकू दिखाया।
इसके बाद हाथों मे पहना कडा, चूडियां और कानों की बाली उतार कर देने को कहा। विरोध करने पर उन्होंने जबरदस्ती मेरे हाथ से सोने का कड़ा, चूडियां काट लीं और कान की बालियां भी जबरदस्ती खींच ली। और मौका से मोटर साइकिल पर बैठकर भाग गए।
इस संदर्भ मे हल्दाना चौकी इंचार्ज कुलदीप मलिक ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। संवाद