फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। पानीपत-गोहाना हाईवे पर नौल्था गांव स्थित आईटीआई के पास बाइक सवार एक युवक की कार के साथ टकराने से मौके पर मौत हो गई। चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। इसराना थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिरसा जिले के पनिहारी गांव के कुलवंत कुमार पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वे हाल में नौल्था गांव की झुग्गी में रहते हैं और सरकारी पेड़ काटने का काम करता है। उसके साथ उसके पिता कश्मीरी लाल, छोटा भाई बसंत कुमार व चाचा बग्गा राम भी पेड़ कटाई का काम करते हैं। उसके चाचा बग्गाराम का फोन आया कि उसके छोटे भाई बसंत कुमार का एक्सीडेंट हो गया है। बसंत कुमार बाइक पर सवार होकर नौल्था गांव जा रहा था। जैसे ही वह नौल्था आईटीआई के पास पहुंचा तो कार की चपेट में आ गया। हादसे में उसके भाई बसंत की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें