फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: योग कर लोगों को दिया निरोगी काया का संंदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आयुष विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत शहर समेत जिले में योग के माध्यम निरोगी काया का संदेश दिया गया। करीब 100 स्थानों पर योग किया गया। वीरवार को जिले की व्यायामशालाओं में जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ शुक्रवार को शिवाजी स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ खंड व अन्य स्थानों पर भी योग कराया जाएगा।
विज्ञापन

आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को पांच दिवसीय योग शिविर की शुरुआत की गई। शिविर में योग प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को योग के बारे में बताया। योग विशेषज्ञ रेणु व प्रशिक्षक नरेश कंबोज ने योग के बारे में विस्तार से बताया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने शिविर की आयोजक डॉ. सोनिया सोनी, डॉ. रजनी शर्मा व प्राध्यापक पंकज चौधरी को शुभकामनाएं दी। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और अच्छे चरित्र का विकास करना, योग के लाभों के बारे में जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने बताया की शिविर की शुरुआत ओम ध्वनि के साथ की गई। योग सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, धनुरासन, वज्रासन, पद्मासन और शवासन सहित विभिन्न योगासन का अभ्यास किया। योग विशेषज्ञ रेणु व प्रशिक्षक नरेश कंबोज ने कहा कि योग से स्वस्थ मन की प्राप्ति होती है। योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि संपूर्ण जीवन शैली को सुधारने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान तकनीकों का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योग केवल हमारे तन को ही स्वस्थ नहीं रखता बल्कि मन और विचारों को भी शुद्ध रखता है। नियमित योग एवं आसन करने से हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और योग को अपने दिनचर्या में जोड़ने से हम संसार के सबसे बड़े सुख निरोगी काया का आनंद ले सकते है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। मतलौडा। आईटीआई मतलौडा में योग अभ्यास किया। प्राचार्या रंजना की देखरेख में आयुष विभाग के प्रशिक्षकों ने योग अभ्यास कराया। जिसमें अनुदेशक के साथ विद्यार्थियों ने योग अभ्यास किया। प्राचार्या रंजना ने कहा कि योग से शरीर ही नहीं मन को भी शांति मिलती है। प्रत्येक व्यक्ति को योग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें