फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हादसे में बाइक सवार की मौत मां और बेटी पीजीआई भेजे

विज्ञापन
नग्गल गांव के निकट हादसे में घायल बाइक सवार महिला को एंबुलेंस से उतारते हुए कर्मचारी: सोशल मीडि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नग्गल गांव के निकट मंगलवार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि मां व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से घायल को अंबाला सिटी के ट्रामा सेंटर में दाखिल करवाया गया।
मृतक की पहचान मुजफरा गांव निवासी अनिल (45) की मौत हो गई। जबकि मां गुलजारो देवी (70) व बेटी ज्योति (15) गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को अंबाला सिटी के ट्रामा सेंटर में लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नग्गल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मवीर ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज करने के बाद ही पता चल पाएगा कि हादसा कैसे और किसके साथ हुआ। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। बताया जाता है कि तीनों एक बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में जा रहे थे। नग्गल के निकट ही अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में अनिल के सिर पर गहरी चोट आने के कारण मौत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें