फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को टैंपो ने मारी टक्कर, छोटे भाइयों के सामने बड़े ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर गांव कुराड़ के पास एक ऑटो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घायल बाइक सवार ने अपने भाइयों के सामने दम तोड़ा। ऑटो चालक वहां से फरार हो गया। सनौली थाने की पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सनौली थाने की पुलिस को दी शिकायत में कैराना, उत्तर प्रदेश निवासी जमील ने बताया कि वह सात भाई-बहन थे। उसका बड़ा भाई मुमताज उर्फ सानी पानीपत में एक फैक्टरी में नौकरी करता था। वह हर रोज कैराना से पानीपत अपनी बाइक पर अप-डाउन करता था। रविवार को मुमताज की छुट्टी के बाद वह कैराना जा रहा था। दूसरी बाइक पर वह अपने चचेरे भाई वसीम के साथ था। गांव कुराड़ के फार्म हाउस के पास ऑटो ने मुमताज की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मुमताज गंभीर रूप से घायल हो गया। वह उसे सिविल अस्पताल ले जाने के लिए चले थे। रास्ते में मुमताज की मौत हो गई। वह तीन बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें