हमीरा राम। फाइल फोटो : स्रोत : परिजन
समालखा। जीटी रोड पट्टीकल्याणा गांव के सामने सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने इनोवा गाड़ी की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार राजस्थान के एक युवक की मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल पर दूध देने जा रहा था। समालखा थाना पुलिस ने इनोवा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
राजस्थान के सिरोही जिले के नवारा गांव के डुंगाराम ने बताया कि उनका लड़का हमीरा राम 17 मई को सोनीपत से समालखा अपनी गायों को दूध देने जा रहे थे। वह भी उनके पीछे था और भतीजा तेजाराम अपनी मोटरसाइकिल पर दूध का हिसाब करने जा रहे थे। उनका बेटा अपनी मोटरसाइकिल पर पट्टीकल्याणा गांव के सामने सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो सर्विस लेन से एक इनोवा गाड़ी चालक बिना इंडीगेटर दिए तेज रफ्तार से आया। उसने जीटी रोड पर चढ़ाते हुए उनके लड़के को सीधी टक्कर मार दी। इससे उनका लड़का सड़क पर गिर गया। काफी चोट लगी। वे उसे तुरंत जिला नागरिक अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
हमीरा राम। फाइल फोटो : स्रोत : परिजन