फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
समालखा। हादसे के बाद मौजूद राहगीर। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
समालखा। गांव नारायणा रोड पर ढोढपुर मोड़ के पास बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मौका निरीक्षण के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

यूपी निवासी गुलशन कई सालों से राजीव कॉलोनी में किराए पर रहता था। उसका साथी चंद्रशेखर निवासी सनौली रोड रंगाई पुताई का काम करता था। शनिवार सुबह दोनों एक बाइक पर सवार होकर समालखा से नारायणा गांव में काम के लिए जा रहे थे। बाइक चंद्रशेेखर चला रहा था। ढोढपुर मोड़ के पास बाइक रोड किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में चंद्रशेखर की मौके पर ही मौत हो गई। गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने चंद्रशेखर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें