फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी लाल पार्क के सामने बाइक सवार 19 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ताऊ देवी लाल पार्क के सामने एक 19 वर्षीय बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी, टक्कर लगते युवक जमीन पर जा गिर गया। स्थानीय लोगो ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर 13-17 पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सलीम निवासी निजामुद्दीन निवासी गंगा राम कालोनी ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसके छह बेटे तथा दो बेटियां हैं। जिनमें एक बेटा जावेद (19) अपने मालिक चंदन के पास चाऊमीन की रेहड़ी पर काम करता था। रविवार को जावेद करीब साढ़े 12 बजे अपने मालिक चंदन की बाइक लेकर किसी जानकार से मिलने के लिए बाबरपुर जा रहा था। जीटी रोड पर ताऊ देवी लाल पार्क के पास किसी अज्ञात वाहन का चालक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें